धार्मिक भावनाओं के आधार पर वन भूमि पर अतिक्रमण की अनुमति नहीं, हाईकोर्ट ने लगाया धार्मिक संस्था पर 5 लाख रुपए का हर्जाना

धार्मिक भावनाओं के आधार पर वन भूमि पर अतिक्रमण की अनुमति नहीं, हाईकोर्ट ने लगाया धार्मिक संस्था पर 5 लाख रुपए का हर्जाना

अदालत ने कहा कि हर्जाना राशि में से दो लाख रुपए मामले में जनहित याचिका दायर करने वाले व्यक्ति शंकर लाल को दी जाए और शेष राशि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराई जाए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा कि धार्मिक भावनाओं के आधार पर वन भूमि पर अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही अदालत ने श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सुदर्शन तीर्थ पर पांच लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। इसके साथ ही अदालत ने तीर्थ की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

अदालत ने कहा कि हर्जाना राशि में से दो लाख रुपए मामले में जनहित याचिका दायर करने वाले व्यक्ति शंकर लाल को दी जाए और शेष राशि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराई जाए। जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने यह आदेश श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सुदर्शन तीर्थ की याचिका और शंकर लाल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जब संबंधित पहाड़ याचिकाकर्ता से संबंधित नहीं है तो उनकी ओर से किस अधिकार से पहाड़ खोदा गया। याचिकाकर्ता ने आरंभ में राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन पहाड़ के रूप में दर्ज इस भूमि को आवंटित करने के लिए विभाग में आवेदन किया था, जिससे जाहिर है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि यह गैर मुमकिन पहाड़ है। इसके अलावा श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सुदर्शन तीर्थ की याचिका इस आधार पर भी खारिज की जानी चाहिए कि उन्होंने अपनी याचिका में इसका खुलासा नहीं किया कि मामले में अतिक्रमण को लेकर जनहित याचिका लंबित है।

श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सुदर्शन तीर्थ की ओर से याचिका दायर कर कहा गया कि टोंक के दूनी में पहाड़ पर महावीर स्वामी और पार्श्वनाथ की मूर्तियां जमीन के नीचे से निकली हैं। जैन शास्त्रों के अनुसार यह सैकड़ों साल पुरानी है। ऐसे में इसे याचिकाकर्ता को दी जाए। वहीं शंकर लाल की ओर से दायर जनहित याचिका में कहा गया कि इस धार्मिक स्थल ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। राजस्व रिकॉर्ड में यह गैर मुमकिन पहाड़ के रूप में दर्ज है। वन विभाग भी मामले में एफआईआर दर्ज करा चुका है और पेनल्टी भी लगा चुका है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका को खारिज कर याचिकाकर्ता पर पांच लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। 

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर