मुंबई इंडियंस की बस जाम में फंसी, फैन ने मदद कर निकलवाया

प्रैक्टिस के बाद होटल वापस जा रही थी

मुंबई इंडियंस की बस जाम में फंसी, फैन ने मदद कर निकलवाया

रास्ते में टीम की बस एक चौराहे पर जाम में अटक गई। जिसके बाद कई फैंस बस के सामने से टीम के खिलाड़ियों की फोटो खींचते नजर आए। बस के आगे कुछ गाड़ियां और बाईक थीं।

जयपुर। आईपीएल का मैच खेलने आई मुंबई इंडियंस की टीम की बस जाम में फंस गई। एक फैन ने मदद कर बस को जाम से निकलवाया। इसके बाद पूरी टीम ने उसके लिए ताली बजाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस के आॅफिशियल अकाउंट से एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया गया है।  जानकारी के अनुसार, मुम्बई इंडियंस की टीम जयपुर में प्रैक्टिस के बाद होटल वापस जा रही थी।

रास्ते में टीम की बस एक चौराहे पर जाम में अटक गई। जिसके बाद कई फैंस बस के सामने से टीम के खिलाड़ियों की फोटो खींचते नजर आए। बस के आगे कुछ गाड़ियां और बाईक थीं। इसी दौरान भीड़ से एक युवक आगे आया और टीम की बस के लिए रास्ता साफ किया। इस युवक की टी शर्ट पर सनी लिखा था। इस मदद के बाद रोहित शर्मा समेत टीम के खिलाड़ियों ने इस फैन के लिए ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो खुद शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, दिल जीत लिया सनी भाई।

Tags: team

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ट्रंप के कार्यकाल में अब तक एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वीजा रद्द किए गए। इसमें छात्र, पर्यटक और आपराधिक...
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका