गणगौरी बाजार में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलने लगी बाहर

लोगों ने मालिक को सूचना दी

गणगौरी बाजार में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलने लगी बाहर
नाहरगढ़ थाना इलाके में सुबह गणगौरी बाजार में प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई।

जयपुर। नाहरगढ़ थाना इलाके के गंगौरी बाजार में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बर्थडे और गिफ्ट आइटम के गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए आमेर, घाट गेट, बनी पार्क, चौगान और शास्त्री नगर फायर स्टेशनों से करीब 40 से 45 दमकल मौके पर पहुंचे।
थाना अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि आज इंद्र कुमार के गिफ्ट और बर्थडे आइटम के गोदाम में आग लगी। जिसमें किसी प्रकार की कोई भी जन हानि नहीं हुई है। यादव ने कहा कि जिस बिल्डिंग में आग लगी इस बिल्डिंग में एक एलपीजी गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था दमकल कर्मियों की सजकता से उसे सिलेंडर को सावधानी पूर्वक बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

 तीन मंजिला इमारत में थर्ड फ्लोर पर चलता है गोदाम
स्थानीय निवासी रोहित अवस्थी ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें फर्स्ट फ्लोर पर तो खिलौने और गिफ्ट की दुकान है सेकंड फ्लोर पर परिवार रहता है और जहां आग लगी है थर्ड फ्लोर पर गोदाम बनाया हुआ है। प्लास्टिक आइटमों में आग होने के कारण पानी की जगह फोम का इस्तेमाल किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
जयपुर की महेश नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग मामले में महिला आरोपी के सहयोगी धीरज को दिल्ली से गिरफ्तार...
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन
बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम
नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश