ऑडियो-गाइड शुरू नहीं करने पर फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा नहीं मिलने पर दैनिक नवज्योति ने 16 अक्टूबर, 2021 को ‘शहर के सभी किले-महलों में डेढ़ साल से बंद ऑडियो-गाइड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

ऑडियो-गाइड शुरू नहीं करने पर फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

पर्यटकों के अवलोकनार्थ इन्हें पुन: खोलने के बाद ऑडियो गाइड की सुविधा शुरू नहीं की गई थी। करीब डेढ़ साल से ये सुविधा बंद थी।

जयपुर। जयपुर के हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा देने वाली फर्म को पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इससे पहले विभाग ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए संबंधित फर्म को कई बार पत्र लिखे, लेकिन इसके बावजूद ये व्यवस्था शुरू नहीं होने पर इसका टेंडर खत्म कर दिया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब ये निजी फर्म तीन साल तक विभाग की किसी भी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगी। पर्यटकों को ऑडियो गाइड की सुविधा नहीं मिलने पर दैनिक नवज्योति ने 16 अक्टूबर, 2021 को ‘शहर के सभी किले-महलों में डेढ़ साल से बंद ऑडियो-गाइड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अब विभाग ने संबंधित प्राइवेट फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।  गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण मार्च, 2019 में लॉकडाउन के चलते स्मारकों को ऐहतियातन बंद कर दिया गया था। लेकिन इस बाद पर्यटकों के अवलोकनार्थ इन्हें पुन: खोलने के बाद ऑडियो गाइड की सुविधा शुरू नहीं की गई थी। करीब डेढ़ साल से ये सुविधा बंद थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
भजनलाल शर्मा ने 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को लेकर विभागों को सख्त निर्देश दिए। कर चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी...
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई शीर्ष नेता मौजूद
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन