छात्र का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ा।

छात्र का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

शिप्रापथ थाना पुलिस ने रविवार को एक छात्र का अपहरण कर उसके परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ लिया।

 जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने रविवार को एक छात्र का अपहरण कर उसके परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नवरतन मीणा, देशराज मीणा, लाखन सिंह मीणा, अजय कुमार मीणा उर्फ कांग्रेस मीणा और भूपेन्द्र सिंह टोंक के रहने वाले हैं। थानाप्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि परिवादी संग्राम मीणा निवासी बिलौता उनियारा टोंक ने बीती चार जून को रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई विक्रम मीणा शांति नगर दुर्गापुरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

बीती तीन जून को वह दोपहर तीन बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास से लाखन मीणा व कांग्रेस मीणा और तीन अन्य उसका अपहरण कर ले गए थे। बाद में भाई के फोन से ही बदमाशों ने 10 लाख रुपए फिरौती की डिमांड की। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रिश्तेदारों को भी फोन पर धमकियां देकर ई-वॉलेट में रुपए ले रहे थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि अपहरणकर्ता कोटपूतली के पास दिल्ली नेशनल हाईवे के पास आएंगे।

इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर दिल्ली नेशनल हाईवे के एक ढाबे पर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया और अपह्रत विक्रम मीणा को दस्तयाब कर लिया। मौके से देशराज मीणा और अजय मीणा को दबोचा लिया गया, जबकि इनके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इन दोनों से पूछताछ के बाद शहर के अन्य ठिकानों में दबिश देकर नवरतन मीणा, लाखन मीणा और कार चालक भूपेन्द्र को पकड़ लिया गया। वहीं रवि गुर्जर और आशु गुर्जर फरार हो गए।

बदला लेने के लिए किया था अपहरण
एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि नवरतन मीणा और अपह्रत पीड़ित विक्रम मीणा दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। 2018 में इनमें आपस में लड़ाई हुई थी। उस लड़ाई का बदला लेने के लिए विक्रम का अपहरण किया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल करवाकर पीड़ित के ई-वॉयलेट अकाउंट में परिजनों से 25 हजार रुपए ले लिए थे। आरोपी का फिरौती के बाद हत्या करने का इरादा था।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला