जयपुर से खाड़ी देशों की फ्लाइट बुकिंग बंद : मध्य-पूर्व तनाव का दिखा असर, केवल एयर अरबिया की एक फ्लाइट रवाना

एयरलाइंस कंपनियां एहतियाती कदम उठा रही 

जयपुर से खाड़ी देशों की फ्लाइट बुकिंग बंद : मध्य-पूर्व तनाव का दिखा असर, केवल एयर अरबिया की एक फ्लाइट रवाना

Iran-Israel conflict के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की कई फ्लाइट्स की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद। Air Arabia की शारजाह फ्लाइट ही संचालित, Etihad Airways और Air India Express ने अबूधाबी और दुबई की बुकिंग रोकी।

जयपुर। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर दिखाई देने लगा है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए कई फ्लाइट्स की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। सुरक्षा और एयरस्पेस से जुड़े कारणों के चलते एयरलाइंस कंपनियां एहतियाती कदम उठा रही हैं।

सोमवार को जयपुर से केवल एयर अरबिया की एकमात्र फ्लाइट संचालित हुई। यह फ्लाइट तड़के सुबह 3:10 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई। इसके अलावा अन्य खाड़ी देशों की फ्लाइट्स के संचालन और बुकिंग पर असर पड़ा है।

एतिहाद एयरवेज ने अबूधाबी जाने वाली अपनी दो फ्लाइट्स की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग रोक दी है। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि क्षेत्र में बने हालात और एयरस्पेस की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

Read More विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता : देशभर से 64 टीमें शामिल, पंवार ने विधि शिक्षा की सामाजिक प्रासंगिकता पर दिया बल

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल