प्रदेश में आफत बनी बारिश, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात 

बीसलपुर बांध के 4 गेट खोले गए

प्रदेश में आफत बनी बारिश, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात 
इस सिस्टम के असर से 2 अगस्त को बीकानेर संभाग में बारिश होने का अनुमान है, जबकि शेष प्रदेश में मौसम ड्राय रह सकता है।

जयपुर। प्रदेश में भारी बारिश का दौर आज भी जारी है। जुलाई में भारी ने 69 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। हालांकि ये बारिश कहीं कहीं आफत भी बन गई है। धौलपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं।  जलभराव का जायजा लेने सवाई माधोपुर गए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल की सरकारी कार सड़क पर भरे पानी में फंस गई। ट्रैक्टर की मदद से मंत्री की कार को पानी से बाहर निकाला जा सका। टोंक जिले के टोडारायसिंह तहसील क्षेत्र के गोलेड़ा गांव में तालाब की रपट पर नहाने के दौरान 13 साल का अर्पित शर्मा डूब गया। 9 घंटे बाद गुरुवार देर रात करीब 11 बजे उसका शव मिला। उधर आज सुबह धौलपुर में मिनी ट्रक के साथ ड्राइवर-क्लीनर बह गए। मनियां थाना इलाके के रानोली रपट पर देखते ही देखते गाड़ी पार्वती नदी में समा गई। उसके साथ ड्राइवर और क्लीनर भी डूब गए।

राजधानी जयपुर में आज भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून की ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन साउथ-वेस्ट राजस्थान के अपर लेवल पर बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से 2 अगस्त को बीकानेर संभाग में बारिश होने का अनुमान है, जबकि शेष प्रदेश में मौसम ड्राय रह सकता है।

बीसलपुर बांध के 4 गेट खोले गए:
टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने से अब 3 की बजाय 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। सभी को दो-दो मीटर खोलकर प्रति गेट से 12020 प्रति सेकेंड पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है। सभी गेटों से प्रति सेकेंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। शुक्रवार को चौथे गेट के रूप में गेट नंबर 8 को फिर से खोला गया है। इससे पहले 3 गेटों से पानी निकासी की जा रही थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर