कोहरे का असर : उत्तर भारत के एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित, 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

एयरलाइंस यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही

कोहरे का असर : उत्तर भारत के एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित, 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीती रात खराब दृश्यता के चलते चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली कुल चार फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीती रात खराब दृश्यता के चलते चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली कुल चार फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट जो हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही थी, कोहरे के कारण चंडीगढ़ में लैंडिंग नहीं कर सकी और उसे जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।

इसके अलावा दिल्ली जाने वाली तीन अन्य फ्लाइट्स भी डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। इनमें स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा से दिल्ली फ्लाइट और स्पाइसजेट की दुबई से दिल्ली फ्लाइट शामिल हैं। फिलहाल चारों फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ी हैं। मौसम साफ होने और संबंधित एयरपोर्ट्स पर दृश्यता बेहतर होने के बाद ही आगे की उड़ानों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला