चार तस्कर गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक जब्त

चार तस्कर गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक जब्त
कमिश्नरेट की सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत चार मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 ग्राम, 37 मिलीग्राम स्मैक, 264 ग्राम गांजा, 4540 रुपए नकद और एक बाइक जब्त की है।

जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत चार मादक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 ग्राम, 37 मिलीग्राम स्मैक, 264 ग्राम गांजा, 4540 रुपए नकद और एक बाइक जब्त की है। डीसीपी क्राइम दिगंत आनन्द ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस ने मादक तस्कर नरेश वैष्णव मूल निवास राजपुराबास थाना जिला टोंक और बैजनाथ चौधरी राजपुराबास थाना पचेवर टोंक को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 ग्राम, 61 मिलीग्राम स्मैक, एक दुपहिया वाहन को जब्त किया है। 

पुलिस को आरोपी वैष्णव ने बताया कि मादक पदार्थ राजेश गुर्जर टोंक से मंगवाते थे। श्याम नगर थाना पुलिस ने ही कमला सांसी मूल निवासी श्याम नगर जयपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 ग्राम, 76 मिलीग्राम स्मैक और नौ सौ रुपए जब्त किए हैं। इसी तरह महेश नगर थाना पुलिस ने मादक तस्कर दिनेश कुमार घांची मूल निवासी सुमेरपुर हाल निवासी गोविन्दपुरी महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 264 ग्राम ग्रांजा और 3640 रुपए जब्त किए हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
शादी का प्रस्ताव ठुकराना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवती को परेशान एवं बदनाम करने की नीयत...
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा