मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान

अभी तक 14 लोगों की मौत

मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है जो भी व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि यह हमारे परिचित रिश्तेदार का शव है उनके डीएनए लेकर जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने पांच मृतकों के सैंपल भिजवाए हैं बाकी अन्य नौ सैंपल भिजवाने की तैयारी की जा रही है उनके आने के बाद ही सैंपलों की जांच शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि अज्ञात मृतक शवों की जांच के लिए जितने भी सैंपल आ रहे हैं उन सभी की जांच की जाएगी। यह संख्या बड़ी भी हो सकती है। निदेशक शर्मा ने इन सैंपलों की जांच करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है जो लगातार सैंपलों की जांच करने में जुटी हुई है।

24 घंटे से लेकर 3 दिन में हुआ खुलासा। एफएसएल भेजे गए सैंपलों की जांच शुक्रवार रात से ही शुरू कर दी गई है जितने भी सैंपल आएंगे उनकी जांच जारी रहेगी बताया जा रहा है कि एक दिन में लगातार डीएनए मिलान किया जाए तो 24 घंटे लगते हैं अगर गैप दिया जाता है या ज्यादा सैंपल हो जाते हैं तो 2 से 3 दिन लग जाते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में सभी मृतकों के परिजनों की पहचान कर ली जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री
पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार