ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी पर घनश्याम मेहर का सरकार पर तीखा हमला, किसानों की जमीन प्रभावित होने और स्टील उद्योग न लगाने का आरोप

आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही 

ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी पर घनश्याम मेहर का सरकार पर तीखा हमला, किसानों की जमीन प्रभावित होने और स्टील उद्योग न लगाने का आरोप

बजट बहस के दौरान कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने सरकार पर ग्रामीण उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, पानी-बिजली-सड़क योजनाओं की कमी और सीमित हैंडपंप स्वीकृति पर सवाल उठाए। टोडाभीम बस स्टैंड अधूरा होने का मुद्दा भी उठाया।

जयपुर। बजट पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने राज्य सरकार पर ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के गांव बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में न डॉक्टर उपलब्ध हैं और न ही आवश्यक स्टाफ, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मेहर ने तंज कसते हुए कहा कि जनता समझ नहीं पा रही है कि तथाकथित डबल इंजन सरकार प्रदेश को किस दिशा में ले जा रही है।

उन्होंने बजट को भी निराशाजनक बताया। मेहर के अनुसार बजट में नए कॉलेज या अस्पताल खोलने की ठोस योजना नजर नहीं आती और न ही पानी, बिजली व सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर पहल दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक को केवल छह हैंडपंप और तीन ट्यूबवेल की स्वीकृति देना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि एक विधानसभा क्षेत्र का दायरा बहुत बड़ा होता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के समय हर विधायक को 100 हैंडपंप दिए जाते थे, जबकि वर्तमान सरकार में स्वीकृत हैंडपंप भी समय पर नहीं लगाए जा रहे।

मेहर ने सरकार पर केवल घोषणाएं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि टोडाभीम में पूर्व में घोषित बस स्टैंड आज तक जमीन पर नहीं उतर पाया। उन्होंने कहा कि जितने संसाधन हों, उतनी ही घोषणा करनी चाहिए, वरना जनता भ्रमित होती है।

करौली क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ी इलाकों में बसे लगभग 40 गांवों के बीच आयरन अयस्क की लीज दी जा रही है और खनन कर खनिज बाहर भेजने की तैयारी है। मेहर ने कहा कि इससे किसानों की जमीन प्रभावित होगी, जबकि प्रदेश में स्वयं कोई स्टील उद्योग स्थापित नहीं किया जा रहा।

Read More एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी

 

Read More चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना