आगे बढ़ो राजस्थान, जीत लो सारा हिन्दुस्तान : खम्मा-घणी होंगे केआईयूजी के शुभंकर, भव्य समारोह में लोगो, जर्सी और एंथम भी जारी

राजस्थान की आत्मा को समेटता लोगो

आगे बढ़ो राजस्थान, जीत लो सारा हिन्दुस्तान : खम्मा-घणी होंगे केआईयूजी के शुभंकर, भव्य समारोह में लोगो, जर्सी और एंथम भी जारी

राजस्थान के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे बहु खेल आयोजन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभंकर 'खम्मा-घणी' को बनाया गया है। ये शुभंकर राजस्थान के राजकीय पशु ऊंट और पारंपरिक अभिवादन खम्मा-घणी से प्रेरित हैं। यह राज्य की गर्मजोशी, दृढ़ता और आतिथ्य भावना का प्रतीक हैं, जो पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे। 

जयपुर। राजस्थान के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे बहु खेल आयोजन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभंकर 'खम्मा-घणी' को बनाया गया है। बुधवार को खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ऐतिहासिक आमेर महल के जलेब चौक में आयोजित भव्य समारोह में शुभंकर खम्मा-घणी का अनावरण किया। ये शुभंकर राजस्थान के राजकीय पशु ऊंट और पारंपरिक अभिवादन खम्मा-घणी से प्रेरित हैं। यह राज्य की गर्मजोशी, दृढ़ता और आतिथ्य भावना का प्रतीक हैं, जो पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे। 

राजस्थान की आत्मा को समेटता लोगो
इस अवसर पर खेलों का लोगो भी जारी किया गया। लोगो में राजस्थान की समृद्ध विरासत और आधुनिक प्रगतिशील सोच का सुंदर संगम दिखाया गया है। इसमें हवामहल शाही सौंदर्य और स्थापत्य कला का प्रतीक है। रणथंभौर किला साहस, गर्व और अडिग शक्ति को दर्शाता है। विंडमिल्स राज्य की प्रगतिशील सोच और सतत विकास की भावना का प्रतीक हैं। वहीं रेतीले टीले मरुस्थलीय सुंदरता और विशालता का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूरे डिजाइन में राजस्थान की स्थापत्य शैली को गतिशील खेल आकृतियों के साथ जोड़ा गया है, जबकि जयपुर की पहचान गुलाबी रंग के जीवंत शेड्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

मशाल, जर्सी और एंथम में झलकी राजस्थान की आत्मा
खेलों की मशाल का डिजाइन राज्य के किलों और मरुस्थलीय रूपों से प्रेरित है, जो युवाओं की अनन्त ऊर्जा और उत्कृष्टता की लौ का प्रतीक है। वहीं आधिकारिक जर्सियां खेलों की रंग योजना में तैयार की गई हैं, जो जोश, एकता और गौरव को दर्शाती हैं। खेलों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एंथम 'चलो आगे बढ़ो राजस्थान, जीत लो सारा हिन्दुस्तान' खेल भावना, विविधता और राष्ट्रीय गर्व का उत्सव मनाता है और युवाओं को पूरे भारत को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं