जीओसी 61 सब एरिया ने जयपुर से द्रास ‘राष्ट्रीय राइडर्स-आरआर’ मोटरसाइकिल अभियान को किया रवाना 

जीओसी 61 सब एरिया ने जयपुर से द्रास ‘राष्ट्रीय राइडर्स-आरआर’ मोटरसाइकिल अभियान को किया रवाना 

मेजर जनरल आरएस गोदारा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 61 सब एरिया द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय राइडर्स-आरआर’ मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर जयपुर मिलिट्री स्टेशन के विजय द्वार से 16 जुलाई 2024 को रवाना किया गया।

जयपुर। मेजर जनरल आरएस गोदारा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 61 सब एरिया द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय राइडर्स-आरआर’ मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर जयपुर मिलिट्री स्टेशन के विजय द्वार से 16 जुलाई 2024 को रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य कारगिल युद्ध के नायकों का सम्मान करना और भारतीय सेना के वीर सैनिकों के बलिदान और वीरता के लिए देशवासियों की हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस रैली में कुल 14 समूह भाग ले रहे हैं। वे जयपुर-अंबाला-मनाली-सरचू-लेह-परतापुर-सियाचिन बेस कैंप-नुबरा घाटी-पैंगोंग-रेज़ांग ला-टैग्सटे-दुरबुक-लेह-द्रास-श्रीनगर-उधमपुर-पठानकोट-हिसार-जयपुर से होकर सोलह दिनों की अवधि में लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

अभियान दल विभिन्न विद्यालयों के बच्चों जिनमें कई दिव्यांग बच्चे भी शामिल हैं, द्वारा बनाए गए पत्रों और कार्डों के माध्यम से व्यक्त किए गए आभार के संदेश लेकर जा रहा है, जयपुर और चंडीगढ़ में चलाए गए अभियान के माध्यम से एकत्र किए गए संदेशों को द्रास युद्ध स्मारक, कारगिल को समर्पित किया जाएगा। राष्ट्रीय राइडर्स के एडमिन हिम्मत सिंह शेखावत ने भारतीय सेना पर एक किताब भी लिखी है जिसका नाम है “टाइगर ऑफ द्रास” जो कारगिल युद्ध पर आधारित है और इसमें महावीर चक्र विजेता कैप्टन अनुज नैयर की कहानी है। उन्होंने इस किताब की रॉयल्टी को सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए समर्पित किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बावजूद भारतीय रुपया शुक्रवार को 92.60 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक...
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद
केरलम चुनाव में कम अंतर वाली सीटों पर बिगड़ सकता है गेम
टेक्नोलॉजी के जरिए सड़कें होंगी अधिक सुरक्षित : आमजन को मिलेगा सहज सफर, बैरवा ने तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को सख्त करने के दिए निर्देश
आज का भविष्यफल