सोना और चांदी धड़ाम, इजरायल और ईरान में सीजफायर से टूटा बाजार
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
पिछले दिनों आई तेजी के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई।
जयपुर। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई। शुद्ध सोना 1300 रुपए कम होकर 100200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 1700 रुपए फिसलकर 93,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 800 रुपए टूटकर 109000 रुपए प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है। गिरावट की मुख्य वजह इजरायल और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद आई। निवेशक मुनाफावसुली में जुट गए हैं।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 109000
शुद्ध सोना 100200
जेवराती सोना 93,500
18 कैरेट 78,100
14 कैरेट 62,100
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 14:37:31
लिवाली बढ़ने से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपए प्रति किलो रही। बाजार...

Comment List