प्रदेश में सोने का खनन अब जल्द, एक खान हुई नीलाम

एमएसटीसी पोर्टल पर ई-ऑक्शन किया गया है

प्रदेश में सोने का खनन अब जल्द, एक खान हुई नीलाम
यहां करीब 14 किमी में सोने के भंडार बताए जा रहे हैं। इस ब्लॉक्स का आवंटन रतलाम की सैयद ओवेस अली फर्म को हुआ है।

जयपुर। राजस्थान में बांसवाड़ा के भूकिया-जगपुरा में सोने की खान के दो ब्लॉक्स में से एक ब्लॉक्स की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक अन्य ब्लॉक्स कांकरिया गारा गोल्ड की नीलामी अभी बाकी है। ऐसे में प्रदेश में अब सोने के खनन का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इन दोनों ब्लॉक्स में देश के कुल सोने के भंडार का 25 फीसदी हिस्सा होना माना जा रहा है। भूकिया-जगपुरा क्षेत्र में कुल 940.26 हैक्टेयर में भू वैज्ञानिकों के अनुसार कुल 113.52 मिलियन टन सोने के अयस्क का अनुमान है। इसमें सोने की मात्रा करीब 222.39 टन आंकी गई है। यहां करीब 14 किमी में सोने के भंडार बताए जा रहे हैं। इस ब्लॉक्स का आवंटन रतलाम की सैयद ओवेस अली फर्म को हुआ है।

इसकी नीलामी की प्रक्रिया पिछले माह से चल रही थी। एमएसटीसी पोर्टल पर ई-ऑक्शन किया गया है। वहीं दूसरे ब्लॉक्स कांकरिया गोरा गोल्ड 205 हैक्टेयर में 1.24 मिलियन टन सोने के अयस्क होने का अनुमान है। गौरतलब है कि जब भू सर्वेक्षण विभाग ने क्षेत्र में तांबे के अयस्क होने के अनुमान के आधार पर यहां खोज की तो सोने के भंडार मिले थे। देश में कर्नाटक, आन्ध प्रदेश, झारखंड के बाद राजस्थान भी सोने के खनन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है।  

सोने के साथ कॉपर, निकल, कोबाल्ट भी मिलेगा 
इस खान में सोने के अलावा 1.74 हजार टन कॉपर, 9700 टन निकल ओर 13500 टन कोबाल्ट के खनिज भी उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से इलेक्ट्रोनिक, पेट्रोलियम, पेट्रो केमिकल, बैटरी, एयर बैग सहित अन्य उद्योग में निवेश होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।  

 

Read More जयपुर में कब और कहां होगा गुरु-नमन समारोह? कथक प्रस्तुतियों से लेकर कार्यशाला तक जानें खास बातें

Tags: mining

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट
यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
राज्य अप्रचलित कानूनों को निरस्त करें, राधाकृष्णन बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता