CAG रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं पर सरकार सख्त, तीन माह में कार्रवाई पूरी करने के दिए निर्देश

20 नवंबर तक जवाब भेजने के निर्देश

CAG रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं पर सरकार सख्त, तीन माह में कार्रवाई पूरी करने के दिए निर्देश
राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत सीएजी की राज्य वित्त रिपोर्ट 2024-25 पर वित्त विभाग ने सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। रिपोर्ट में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं और अनुच्छेदों के उत्तर 20 नवंबर 2026 तक महालेखाकार कार्यालय में जमा कराने तथा प्रशासनिक सुधार लागू करने के आदेश दिए गए हैं।

जयपुर। भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की वर्ष 2024-25 की राज्य वित्त रिपोर्ट राजस्थान विधानसभा में 21 अगस्त 2026 को प्रस्तुत की जा चुकी है। वित्त विभाग ने रिपोर्ट में शामिल अनुच्छेदों के उत्तर और अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग के 27 अगस्त के आदेश के अनुसार, महालेखाकार (लेखापरीक्षा-1) राजस्थान से विधानसभा की जन लेखा समिति को भेजे गए रिपोर्ट के अनुच्छेदों के उत्तर निर्धारित समय में उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गंभीरता जताई गई है। विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी संबंधित अनुच्छेदों के उत्तर 20 नवंबर 2026 तक महालेखाकार कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। 

आदेश के तहत राजस्थान विधानसभा की जन लेखा समिति को भेजे जाने वाले संवीक्षित उत्तरों की चार प्रतियां महालेखाकार (लेखापरीक्षा-1) राजस्थान तथा एक प्रति वित्त विभाग को उपलब्ध करानी होगी। विभागों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रिपोर्ट में दर्शाई गई अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक सुधार और प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। वित्त विभाग ने संबंधित अधिकारियों को लंबित उत्तर समय पर भेजने के साथ-साथ रिपोर्ट में दर्शाई गई अनियमितताओं पर निर्धारित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति सभी संबंधित विभागों को भेजी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता का समापन, फैशन की सिखाई बारीकियां ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता का समापन, फैशन की सिखाई बारीकियां
मानसरोवर स्थित अनंत महल में गुरुवार को ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया का ग्रैंड फिनाले होगा। इससे पहले प्रतिभागियों को...
नेपाल में बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के पर्यटक : ठौर-ठिकाना और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास तेज, 4 का लगा पता
नेपाल में बाढ़ में 270 की मौत: 1500 लोग लापता, विदेशी पर्यटक भी शामिल
नेपाल यात्रा पर गए 80 लोग लापता, सभी विदेशी नागरिक; अब तक लोगों के बारे में कोई सूचना नहीं
CAG रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं पर सरकार सख्त, तीन माह में कार्रवाई पूरी करने के दिए निर्देश
चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद दो रूसी नागरिक लापता, तलाश में जुटी बचाव टीमें: रूसी दूतावास
ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए अभी से जुटना होगा, भारत को खेलों के महाकुंभ के लिए तैयार करना होगा: PM Modi