प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रही है सरकार : दीया

गांवो को सड़कां से जोड़ा गया है

प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रही है सरकार : दीया

सरकार के 10 माह के कार्यकाल में अब तक सड़कों के विकास पर 13 हजार 105 करोड़ रुपए का व्यय कर 16 हजार 306 किलोमीटर लम्बाई में सड़क विकास का कार्य किया गया है।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कुल 2 हजार 722 करोड की लागत से 496 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 909 करोड़ की लागत के 25 कार्यो का लोकार्पण किया जाएगा।
 दस माह में 546 गांवो को सड़कां से जोड़ा गया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के 10 माह के कार्यकाल में अब तक सड़कों के विकास पर 13 हजार 105 करोड़ रुपए का व्यय कर 16 हजार 306 किलोमीटर लम्बाई में सड़क विकास का कार्य किया गया है। जिसमें मुख्यतः 6 हजार 322 किलोमीटर लम्बाई में ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन/मिंसिंग सड़कों का निर्माण कर 546 गांवो को सड़कों से जोड़ा गया है। इस वर्ष एक हजार से अधिक राजस्व गांवों को सड़कों से जोड़े जाने का लक्ष्य है।

इस अवधि में राज्य में 10 हजार व अधिक आबादी के गांवों में अटल प्रगति पथ का निर्माण किए जाने के लिये प्रथम चरण में 52 गांवों में 123 किलोमीटर लम्बाई में सीसी सड़क निर्माण के लिए 206 करोड रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। 49 कार्यो की निविदा स्वीकृति कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि ऐसे उपखण्ड, पंचायत समिति व तहसील मुख्यालय जो जिला मुख्यालयों से दो लेन सड़क से जुड़े हुए नहीं है, को दो लेन सड़कों से जोड़ने के लिए प्रथम चरण में 6 मुख्यालयां  को 52 किलोमीटर लम्बाई में 66 करोड़ रूपए की लागत से दो लेन में सड़कों से जोड़ने के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है। निविदा स्वीकृति कार्य प्रक्रियाधीन है।

 

Read More संशोधित PKC-ERCP के तहत गलवा से बीसलपुर तक होगी 516.227 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 21 गांव होंगे प्रभावित 

Tags: diya

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान