सरकारी कार्मिक को बिना कारण बताए नहीं किया जा सकेगा एपीओ, हाईकोर्ट ने याचिकाओं की सुनवाई के बाद एपीओ आदेश किए निरस्त

स्थगन आदेश जारी कर राज्य सरकार को जवाब तलब किया था

सरकारी कार्मिक को बिना कारण बताए नहीं किया जा सकेगा एपीओ, हाईकोर्ट ने याचिकाओं की सुनवाई के बाद एपीओ आदेश किए निरस्त

सभी समान एपीओ आदेशों को चुनौती वाली रिट याचिकाओ की प्रारंभिक सुनवाई पर हाइकोर्ट की एकलपीठ ने एपीओ आदेश पर अलग-अलग स्थगन आदेश जारी कर राज्य सरकार को जवाब तलब किया था।

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश अरूण मोंगा की एकल पीठ ने कहा, एपीओ आदेश केवल राजस्थान सेवा नियमों में उल्लेखित आकस्मिक कारणों या समान कारणों में ही पारित किया जा सकेगा। कार्मिक को एपीओ करने का कारण भी लिखित में बताना जरूरी होगा। अन्यथा आदेश विधि विरुद्ध होगा। जस्टिस मोंगा की बैंच में याचिकाकर्ता डॉ. दिलीपसिंह चौधरी व अन्य की ओर से अधिवक्ता यशपाल खिलेरी ने पैरवी की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी याचिकाकर्ता डॉ. दिलीप सिंह चौधरी व अन्य ने बताया कि 2015 से चिकित्सा अधिकारी पद पर नियुक्त होकर छह साल की सेवा पूर्ण करने के बाद उसे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद पर नियुक्त करते हुए बीसीएमओ भोपालगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया। लेकिन तीन साल की सेवावधि वाले जूनियर अयोग्य चिकित्सक को उक्त वरिष्ठ पद पर नियुक्त करने के मकसद से याचिकाकर्ता को आदेश 19 फरवरी 2024 से एपीओ कर दिया गया। 

सभी समान एपीओ आदेशों को चुनौती वाली रिट याचिकाओ की प्रारंभिक सुनवाई पर हाइकोर्ट की एकलपीठ ने एपीओ आदेश पर अलग-अलग स्थगन आदेश जारी कर राज्य सरकार को जवाब तलब किया था। वहीं सभी 56 रिट याचिकाओं की अंतिम सुनवाई करने के बाद समस्त एपीओ आदेशों को निरस्त करते भविष्य में  एपीओ आदेश जारी करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में प्रशासनिक निर्देश जारी करने को भी आदेशित किया है। 

 

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा और अन्य आरोपियों को शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत दे...
ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी