सरकार ने तैयार किया पोर्टल, तिरंगे के साथ शेयर करें सेल्फी

हर घर तिरंगा अभियान

 सरकार ने तैयार किया पोर्टल, तिरंगे के साथ शेयर करें सेल्फी

कोटपूतली एसडीएम ऋषव मंडल ने कहा कि क्षेत्र में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक व शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सहित भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 कोटपूतली। हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने हर घर तिरंगा डॉट काम एक वेबसाईट तैयार की है, जिसके माध्यम से नागरिकों को झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने व अपना झंडा लगाने की लोकेशन पिन कर अभियान में शामिल होने वाले नागरिक को वेबसाइट पर जाकर ‘ध्वज फहराएं’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन ऑप्शन में अपना नाम व मोबाइल नम्बर दर्ज कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। लॉगिन के लिए आप अपने गूगल एकाउंट का भी विकल्प चुन सकते हैं। नेक्स्ट बटन पर क्लिक करके आप वेबसाइट को अपनी लोकेशन एक्सेस देने के लिए सहमति प्रदान करेंगे। इसके उपरांत वेबसाइट हॉटस्पॉट लोकेशन में एक झंडा लगाकर साइट पर पिन करने की अनुमति देती है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा, वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर आप झंडे के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपलोड सेल्फी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिससे एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमें आप अपना नाम दर्ज कर किसी फाइल को ड्रॉप डाउन कर या उसे अपलोड करने के लिए ब्राउज कर सबमिट बटन पर क्लिक करके आसानी से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।


यदि कोई नागरिक सोशल मीडिया पर अभियान  के प्रचार-प्रसार के लिए लोगों डाउनलोड करने सहित झंडा कोड से जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहता है तो वेबसाइट पर इसके भी विकल्प दिए गए हैं। कोटपूतली एसडीएम ऋषव मंडल ने कहा कि क्षेत्र में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक व शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सहित भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब