गृह क्लेश से परेशान शासन सचिवालय के इंजीनियर ने लगाई फांसी

सास और पत्नी काफी समय से उसे लगातार फोन पर परेशान कर रहे थे

गृह क्लेश से परेशान शासन सचिवालय के इंजीनियर ने लगाई फांसी

साथी कर्मचारी अनुज और अजय ने बताया कि शादी के बाद से ही शुभम के व्यवहार में रूखापन आ गया था।

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में हेल्थ हॉस्पिटल के पीछे एक इंजीनियर ने पंखे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का जीजा ने उसके लिए गेट नहीं खुलने पर उसे तोड़ दिया। गेट टूटने पर इंजीनियर फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शुभम व्यास मूलत: करौली का रहने वाला है, और यहां महेश नगर स्थित हेल्थ हॉस्पिटल के पीछे से किराए से रहता था। एसआई मुकेश मीणा ने बताया कि सेक्रेटारियट में कार्यरत इंजीनियर शुभम व्यास ने पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के जीजा सत्येंद्र पराशर ने रिपोर्ट में आरोप लगाए हैं कि शुभम की सास और पत्नी काफी समय से उसे लगातार फोन पर परेशान कर रहे थे। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ माह रहने के बाद वह अपनी पीहर चली गई। आए दिन वे सभी लोग शुभम को परिवार समेत झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। तब से वह लगातार परेशान चल रहा था। पुलिस रिपार्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही  है।  

पांच बहनों का इकलौता भाई
मृतक के जीजा सत्येंद्र ने बताया कि शुभम अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। कुछ दिन पहले शुभम ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि उसे उसकी सास और पत्नी फोन पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही हैं। इस पर मैंने उसे जयपुर आकर बात करने के लिए कहा था। उसने जयपुर पहुंचकर शुभम को फोन किया। फोन बंद आने पर कमरे पर जाकर देखा तो शुभम के फांसी लगाने का पता चला। शुभम की पत्नी कोटा में फिजियोथैरेपिस्ट की जॉब करती है। साथी कर्मचारी अनुज और अजय ने बताया कि शादी के बाद से ही शुभम के व्यवहार में रूखापन आ गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा