एसएमएस अस्पताल हादसे पर राज्यपाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक, हाईलेवल जांच के दिए आदेश

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की

एसएमएस अस्पताल हादसे पर राज्यपाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक, हाईलेवल जांच के दिए आदेश
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात लगी आग की घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात लगी आग की घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आधी रात को ही अस्पताल पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और घायलों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए। राठौड़ ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित की गई है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन मरीजों की सुरक्षा एवं इलाज सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत हैं। अस्पताल प्रशासन को स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बांदा में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पैसे न...
पूनिया और अलका ने राज्यसभा के लिए भरे नामांकन, दोनों है भाजपा की उम्मीदवार
एएनटीएफ का डबल अटैक : पाली में एमडी बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद, दो आरोपी पकडे़
नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल