महाराजा सूरजमल बृज विवि भरतपुर के निलंबित कुलगुरु को पद से हटाया, राज्यपाल बागडे ने जारी किए आदेश

सुनवाई के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत प्रत्युत्तर का परीक्षण किया गया

महाराजा सूरजमल बृज विवि भरतपुर के निलंबित कुलगुरु को पद से हटाया, राज्यपाल बागडे ने जारी किए आदेश

जारी आदेश के अंतर्गत निलंबित कुलगुरू प्रो. रमेश चंद्रा के विरूद्ध विश्वविद्यालय अधिनियम/ परिनियमों की पालना नहीं करने, विश्वविद्यालय संसाधनों-निधियों का दुरूपयोग करने और अनियमित भुगतान के अलावा नियम-प्रावधानों के विपरीत जाकर मनमर्जी से कार्य करने, वित्त विभाग के नियमों का उल्लंघन कर विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप प्रमाणित पाए गए है।

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के निलंबित कुलगुरु प्रो. रमेश चंद्रा को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अंतर्गत निलंबित कुलगुरू प्रो. रमेश चंद्रा के विरूद्ध विश्वविद्यालय अधिनियम/ परिनियमों की पालना नहीं करने, विश्वविद्यालय संसाधनों-निधियों का दुरूपयोग करने और अनियमित भुगतान के अलावा नियम-प्रावधानों के विपरीत जाकर मनमर्जी से कार्य करने, वित्त विभाग के नियमों का उल्लंघन कर विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप प्रमाणित पाए गए है।

प्रो. रमेश चन्द्रा निलंबित कुलगुरू को हटाने के जारी आदेशों के अंतर्गत प्रमाणित आरोपों के संबंध में सुनवाई का अवसर दिया गया, सुनवाई के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत प्रत्युत्तर का परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि विश्वविद्यालय के अधिनियम के उपबन्धों का कार्यान्वयन करने में जानबूझकर शक्तियों का दुरूपयोग किया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी