गोविन्द देव जी मंदिर में परिणय अनुयाज कार्यक्रम : ऐसे नवविवाहित जोड़े शामिल होंगे, जिनका हाल ही में विवाह हुआ 

भक्ति से ही जीवन में सुख शांति

गोविन्द देव जी मंदिर में परिणय अनुयाज कार्यक्रम : ऐसे नवविवाहित जोड़े शामिल होंगे, जिनका हाल ही में विवाह हुआ 

गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की सामग्री लाने की आवश्यता नहीं है। 

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक परिणय अनुयाज कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें ऐसे कई जोड़े परिवार सहित शामिल होंगे, जिनका विवाह पिछले दिनों ही संपन्न हुआ है। अब तक तीस जोड़ों ने नि:शुल्क पंजीयन करवाया है। कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ों को सुखी गृहस्थ जीवन के सूत्र बताए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री महायज्ञ के साथ होगा। यज्ञ से पूर्व वक्ता सुखी दाम्पत्य जीवन पर प्रकाश डालेंगे। नवविवाहित जोड़ों से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मां गौरी सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन करवाया जाएगा। इसके बाद यज्ञ में विशिष्ट आहुतियां दी जाएंगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की सामग्री लाने की आवश्यता नहीं है। 

हवन के बाद देहली पूजन 
पूजा-अर्चना के बाद दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने वाले स्वर्ण सूत्र बताए जाएंगे। इसके बाद गायत्री महायज्ञ में आहुतियां प्रदान की जाएंगी। करीब साढ़े नौ बजे सभी जोड़े ठाकुरजी के दर्शन करेंगे। सभी जोड़े देहली पूजन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सभी जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे।

भक्ति से ही जीवन में सुख शांति : गोस्वामी 
महंत संजय गोस्वामी ने शुक्रवार को यहां कहा कि भक्ति से ही जीवन में सुख शांति मिल सकती है। जीवन का निर्माण भगवान की भक्ति से ही होता है। श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं की कथा मनुष्य को भक्ति  प्रदान करती है। गोस्वामी मेडिकल कालेज के पीछे आयोजित भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे। इस अवसर पर गोवर्धन पूजन की कथा व 56 भोग लगाए गए। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजक घनश्याम शर्मा  ने बताया कि शनिवार को महारास व रुक्मिणी विवाह की कथा होगी। कथा का समय दोपहर तीन से सात बजे तक रहेगा। 

 

Read More अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर अफवाहों पर चिंता जताई, कहा- पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में मिलने से जनता परेशान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश