अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड टीम तुरंत पहुंच

अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क

अजमेर में एक बार फिर से कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। उसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। एडीएम सिटी नरेन्द्र मीणा ने बताया कि कलेक्टर लोकबंधु की ई-मेल आईडी पर आज सुबह करीब सवा 10 बजे एक ई-मेल मिला है।

अजमेर। अजमेर में एक बार फिर से कलेक्ट्रेट परिसर और ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। उसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। एडीएम सिटी नरेन्द्र मीणा ने बताया कि कलेक्टर लोकबंधु की ई-मेल आईडी पर आज सुबह करीब सवा 10 बजे एक ई-मेल मिला है। जिसमें अजमेर के कलेक्ट्रेट और दरगाह में आरडीएक्स (विस्फोटक) लगाने और धमाके कराने की धमकी की बात लिखी हुई है। कलेक्टर लोकबंधु ने भी धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। 

एडीएम सिटी ने बताया कि उसके बाद कलेक्ट्री में पुलिस जाप्ता, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड टीम तुरंत पहुंच गई। जिन्होंने कलेक्ट्रेट को अच्छे से चेक किया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस साइबर सेल ईमेल की जांच करने में जुट गई और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन ने शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान