दूध का दूध, पानी का पानी अभियान की शानदार शुरुआत, 70 प्रतिशत सैंपलों में मिली पानी की मिलावट

बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने दूध की करवाई जांच

दूध का दूध, पानी का पानी अभियान की शानदार शुरुआत, 70 प्रतिशत सैंपलों में मिली पानी की मिलावट

जयपुर डेयरी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपने दूध की जांच करवाएं।

जयपुर। राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज की पहल पर दूध में मिलावट को रोकने और लोगों को शुद्ध दूध के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे राजस्थान में चल रहे दूध का दूध, पानी का पानी अभियान के पहले दिन 70 प्रतिशत सैंपलों में पानी की मिलावट मिली। जयपुर डेयरी ने सुबह शहर के पांच प्रमुख स्थानों करधनी शॉपिंग सेंटर मालवीय नगर, एनआरआई सर्किल प्रताप नगर, वीटी रोड मानसरोवर, प्रेम नगर पुलिया आगरा रोड और जवाहर नगर डेयरी बूथ नंबर 8116 पर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान को लेकर जनता में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने दूध की जांच करवाई।

चौंकाने वाले आंकड़े
अभियान के दौरान लिए गए सैंपलों की जांच में यह पाया गया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर लिए गए सैंपलों में से 70 प्रतिशत दूध में पानी की मिलावट थी। इन सैंपलों में से अधिकांश में 35 से 40 प्रतिशत तक पानी की मिलावट पाई गई। यह आंकड़े चिंताजनक हैं और यह दर्शाते हैं दूध में पानी की मिलावट कर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है।

अभियान की व्यापकता
यह अभियान 30 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख स्थानों पर सुबह 7.30 से 10 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां उपभोक्ताओं को दूध की शुद्धता की पहचान और मिलावट के खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

आज यहां होगा शिविर
यह शिविर रजत पथ मानसरोवर, एजी कॉलोनी बजाज नगर, निगम रोड और राठौड़ नगर वैशाली नगर में आयोजित किया जाएगा। जयपुर डेयरी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपने दूध की जांच करवाएं।

Read More परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइकें भिड़ीं : तीन की मौत, टक्कर के बाद तीनों 100 मीटर दूर जाकर गिरे

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत