नींदड़ घाटी बीसलपुर पाइपलाइन कार्य में भारी लापरवाही : पूर्व कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने जताई कड़ी नाराज़गी, कहा- सड़क बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित, आम जनता बेहद परेशान

रास्ते के बंद होने से दुर्घटनाओं का खतरा

नींदड़ घाटी बीसलपुर पाइपलाइन कार्य में भारी लापरवाही : पूर्व कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने जताई कड़ी नाराज़गी, कहा- सड़क बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित, आम जनता बेहद परेशान

पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम नींदड़ से गुजरने वाली मुख्य सड़क को लगभग एक माह से बंद रहने पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने बताया कि बीसलपुर पाइपलाइन का कार्य चल रहा है, लेकिन संबंधित इंजीनियर, ठेकेदार, अधिकारी और पर्यवेक्षण करने वाले विभागों की भारी लापरवाही की वजह से पूरी सड़क बंद कर दी गई है।

जयपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम नींदड़ से गुजरने वाली मुख्य सड़क को लगभग एक माह से बंद रहने पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने बताया कि बीसलपुर पाइपलाइन का कार्य चल रहा है, लेकिन संबंधित इंजीनियर, ठेकेदार, अधिकारी और पर्यवेक्षण करने वाले विभागों की भारी लापरवाही की वजह से पूरी सड़क बंद कर दी गई है। किसी भी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था न बनाकर यह समस्या स्वयं प्रशासन ने खड़ी कर दी, जिससे आम जनता बेहद परेशान है।

यह मुख्य मार्ग नींदड़ घाटी, नींदड़ गांव, जयरामपुरा दौलतपुरा, बेनाड, गांव सहित कई गांवों को जोड़ती है। सड़क बंद होने से रोजमर्रा के काम, स्कूल, अस्पताल, रोजगार और परिवहन तक बुरी तरह प्रभावित हैं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी की पूर्ण उदासीनता और निगरानी के अभाव में यह कार्य अव्यवस्थित रूप से चल रहा है। महीने भर से बंद सड़क को खोलने या जनता को राहत देने के लिए न तो समाधान दिया गया और मौके पर संबंधित अधिकारी नहीं होने के कारण अधिकारियों से बात और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का निर्माण करने के लिए जनता की समस्या को  जल्द को  निवारण करना होगा। रात के समय इस रास्ते के बंद होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है, और कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला