4 अगस्त को होगा हनुमान चालीसा पाठ

4 अगस्त को होगा हनुमान चालीसा पाठ
हरियाली अमावस के अवसर पर 4 अगस्त को जेएलएन मार्ग स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर विष्णु धाम में विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

जयपुर। हरियाली अमावस के अवसर पर 4 अगस्त को जेएलएन मार्ग स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर विष्णु धाम में विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर कैलाश गर्ग ने बताया कि सुबह बजरंगबली का पंचामृत अभिषेक करने के बाद नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। श्रृंगार की झांकी सजाने के पश्चात मंदिर में हनुमान चालीसा की चौपाइयां गूंजेंगी।

उन्होंने बताया कि भगवान वेंकटेश का मंदिर में बहुत मनमोहक विग्रह विराजित है जिसके चार हाथों में पदम्, कमल, शंख, अभय हस्तमुद्रा है।मंदिर में श्रद्धालु जो भी मनोकामना लेकर आते हैं ठाकुर जी उसे पूर्ण करते हैं। अभय हस्त मुद्रा होने के पीछे ऐसा कहा जाता है कि श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं ठाकुर जी पूर्ण करते हैं। वेंकटेश चालीसा में ऐसा कहा भी गया है कि अभय हस्त की मुद्रा प्यारी सफल कामना करती सारी। बड़े कार्यक्रमों में पाटोत्सव, अन्नकूट प्रसादी, पौष बड़ा, निर्जला एकादशी पर दिनभर शरबत वितरण और इसके साथ ही हर साल भागवत कथा या रामकथा होती है। मंदिर में प्रतिदिन मंदिर में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश