हरिभाऊ बागड़े ने भारत स्काउट के स्थापना दिवस पर किया स्टीकर का विमोचन

विकसित भारत में योगदान का आह्वान किया

हरिभाऊ बागड़े ने भारत स्काउट के स्थापना दिवस पर किया स्टीकर का विमोचन

स्काउट गाइड संगठन की 75 वर्ष की यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा और संकल्प के उद्देश्य से स्थापित इस संगठन से युवाओं को निरंतर प्रेरणा लेते विकसित भारत में योगदान का आह्वान किया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राजभवन में भारत स्काउट व गाइड के 75वें स्थापना दिवस की स्मृति पर निर्मित स्टीकर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान स्काउट गाइड संगठन की 75 वर्ष की यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा और संकल्प के उद्देश्य से स्थापित इस संगठन से युवाओं को निरंतर प्रेरणा लेते विकसित भारत में योगदान का आह्वान किया।

इससे पहले राज्यपाल बागडे को स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य के नेतृत्व में स्काउट गाइड शिष्टमंडल ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। आर्य ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर भारत स्काउट गाइड के 75वें स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए प्रदेश में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। स्टीकर लोकार्पण के पश्चात प्रथम स्टीकर राज्यपाल को भेंट किया गया।

Tags: bagde

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ