दिल दहला देने वाली वारदात : बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या, खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप

दिल दहला देने वाली वारदात : बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या, खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

जयपुर। शहर के मुहाना थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पार्श्वनाथ कॉलोनी में एक युवक ने पहले अपनी वृद्ध मां की हत्या की और फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम पुष्पांजलि है और हत्या करने वाला उसका बेटा रंजीत सिंह बताया जा रहा है। रंजीत ने घरेलू विवाद के चलते पहले अपनी मां की हत्या की, फिर अपराधबोध या अन्य मानसिक दबाव में आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी आदित्य कांकड़े, SHO गुरु भूपेंद्र सिंह सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। रंजीत की मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना