उत्तर भारत में राजस्थान में सबसे अधिक बाल विवाह

चार में से एक लड़की की शादी 18 की उम्र होने से पहले

उत्तर भारत में राजस्थान में सबसे अधिक बाल विवाह

राजस्थान में बेटियों की उड़ान अभी अधूरी सी है। आत्मनिर्भर बनने से पहले ही हर चार में से एक लड़की की शादी 18 की उम्र होने से पहले ही हो रही है।

जयपुर। राजस्थान में बेटियों की उड़ान अभी अधूरी सी है। आत्मनिर्भर बनने से पहले ही हर चार में से एक लड़की की शादी 18 की उम्र होने से पहले ही हो रही है। चिंता की बात यह है कि राजस्थान देश के उत्तर भारत का बेटियों के बाल विवाह होने के मामले में सबसे टॉप पर है। यहां 25 फीसदी बेटियों की शादी छोटी उम्र में ही हो रही है। पूरे भारत में देखें तो राजस्थान का नाबालिग बेटियों के विवाह में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम के बाद पांचवां नंबर है। भारत में बेटियों के बाल विवाह के औसत से यह 1.7 फीसदी ज्यादा है। नेशनल फैमिली हेल्थ मिशन के सर्वे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जुटाए हैं।

गांवों में 28.3 फीसदी, शहरों में 15.1 फीसदी शादियां
गांवो में ही नहीं शहरों में भी बाल विवाह का आंकड़ा चिंताजनक है। गांवों में 28.3 फीसदी बेटियां बालिग होने से पहले शादी के बंधन में बंध जाती है। जबकि शहरों में भी 15.1 फीसदी ऐसी बेटियां है जिनके परिजन उनके सशक्तिकरण से पहले ही जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा रहे हैं।

14 जिलों में दो से अधिक बच्चों का एक बड़ा कारण
प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अभी भी दो से अधिक संतानें परिवार में हो रही है। इनमें इनमें बाडमेर, बांसवाड़ा, जालौर, जैसलमेर, उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, सवाईमाधोपुर, धौपुर, बारां, भरतपुर, डूंगरपुर और करौली शामिल हैं। इन जिलों में बाल विवाह की दर ज्यादा होने के कारण अधिक बच्चे होना है। अगर बाल विवाह रुके तो हम दो-हमारे दो का इन जिलों में भी सपना पूरा होने की आस बंधे।

सबसे कम लद्दाख, सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में
देश में सबसे ज्यादा बाल विवाह पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। यहां 41 फीसदी बेटियों के हाथ कम उम्र में पीले हो रहे हैं। जबकि सबसे कम बाल विवाह लद्दाख में केवल 3 फीसदी ही बेटियों के बाल विवाह के मामले सामने आए हैं।

Read More राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह