हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश : ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का सरगना पकड़ा, महिला साथी भी गिरफ्तार

अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर बाद में ब्लेकमैल कर ऐंठते रुपए

हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश : ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का सरगना पकड़ा, महिला साथी भी गिरफ्तार
हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले शातिर बदमाश मुकेश कुमार और उसकी महिला साथी नीतू को गिरफ्तार। हनीटे्रप के जाल में फंसने वाले पीड़ित ने मामला दर्ज कराया। कई बड़े लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ चुका। लोगों को गिरोह की लड़कियों के नम्बर देकर बातचीत के लिए किसी अच्छी जगह पर बुलाते हैं। अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर बाद में ब्लेकमैल कर रुपए ऐंठते हैं।  

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले शातिर बदमाश मुकेश कुमार और उसकी महिला साथी नीतू को गिरफ्तार किया है। हनीटे्रप के जाल में फंसने वाले पीड़ित ने मामला दर्ज कराया था। इसमें अभी गिरोह की सदस्य आरोपी आरती शर्मा व दिव्या सोलंकी उर्फ दिव्या राव फरार चल रही है। गिरोह का मुख्य सरगना मुकेश कुमार बीलवा का रहने वाला है और शातिर प्रवृति का है। ये पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अब तक कई बड़े लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ चुका है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि हनीट्रेप के एक मामले में फरार चल रहे बदमाशों की तलाश के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश कुमार (36) निवासी बीलवा शिवदासपुरा सांगानेर हाल किराएदार बजाज नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद वर्ष 2022 से फरार चल रही महिला नीतू उर्फ सोनू निवासी श्रीगंगानगर हाल कनकपुरा फाटक करणी विहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कबूल किया कि मुकेश कुमार और नीतू ने एक कॉलगर्ल का गिरोह बना रखा है जो महावीर नगर, दुर्गापुरा व करणी विहार क्षेत्र में किराए पर रहकर लोगों को गिरोह की लड़कियों के नम्बर देकर बातचीत के लिए किसी अच्छी जगह पर बुलाते हैं। उसके बाद लोगों से बातचीत करने के दौरान चुपके से अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर बाद में ब्लेकमैल कर रुपए ऐंठते हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
पंचायतीराज चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच जिलों में जिला परिषद सदस्य पद के 217 प्रत्याशियों की सूची जारी। जयपुर...
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज
महाराष्ट्र में ऊंची इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत :  25 लोगों को बचाया, कई लोग खुद ही बाहर निकले
शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर
राजस्थान विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में महिला प्राचार्य नियुक्त
दिपके का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार ने देश में लगाया 'अघोषित आपातकाल', बोले- मतदाता सूचियों से नाम हटाना चिंता का विषय
दूध की डेयरी से गांव की बदलेगी तस्वीर, खेती से लेकर लोन देने और बीमा तक का बनेंगी केन्द्र