घने कोहरे के कारण हैदराबाद–चंडीगढ़ फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी

जयपुर: चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट डायवर्ट

घने कोहरे के कारण हैदराबाद–चंडीगढ़ फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी

चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण हैदराबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। खराब दृश्यता की वजह से विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं थी।

जयपुर। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खराब मौसम और घने कोहरे के कारण इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही थी, लेकिन चंडीगढ़ में दृश्यता बेहद कम होने के चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने एटीसी से संपर्क कर जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्जन की अनुमति ली।

फ्लाइट के जयपुर पहुंचने पर यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखा गया और एयरलाइन स्टाफ द्वारा स्थिति की जानकारी दी गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौसम में सुधार और चंडीगढ़ एटीसी से क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को पुनः चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।

डायवर्जन के कारण यात्रियों को कुछ समय तक असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि एयरलाइन ने सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की। लगातार खराब मौसम के चलते उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों के संचालन पर असर देखने को मिल रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान