स्पाइसजेट के विमान में हाइड्रोलिक लीकेज : जयपुर में फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

टेक्निकल टीम खराबी के कारणों का परीक्षण कर रही

स्पाइसजेट के विमान में हाइड्रोलिक लीकेज : जयपुर में फ्लाइट की सुरक्षित लैडिंग, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

सूत्रों के अनुसार विमान में हाइड्रोलिक लीकेज की समस्या सामने आई थी, जिसके कारण व्हील ओपनिंग सिस्टम प्रभावित हो सकता था। ऐसी स्थिति में लैंडिंग के दौरान जोखिम बढ़ जाता है।

जयपुर। एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को हाइड्रोलिक लीकेज की सूचना के बाद फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। तकनीकी खराबी के संकेत मिलते ही पायलट ने कंट्रोल रूम को सतर्क किया और प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। यह फ्लाइट शाम करीब 4:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरी। 

सूत्रों के अनुसार विमान में हाइड्रोलिक लीकेज की समस्या सामने आई थी, जिसके कारण व्हील ओपनिंग सिस्टम प्रभावित हो सकता था। ऐसी स्थिति में लैंडिंग के दौरान जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए एहतियातन इमरजेंसी प्रोसीजर अपनाया गया। एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और ग्राउंड स्टाफ पहले से मोर्चे पर तैनात थे। पायलट की तत्परता और तकनीकी टीम की सजगता के चलते सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। फ्लाइट की जांच जारी है और टेक्निकल टीम खराबी के कारणों का परीक्षण कर रही है।

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला