अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार : 30 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद, बाइक जब्त
आरोपित से पूछताछ की जा रही
महेश नगर थाना इलाके में एक अवैध मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपए की कीमत माल जब्त किया है
जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक अवैध मादक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपए की कीमत माल जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि आरोपित श्रवण सोलंकी निवासी गांव अरटिया खूर्द थाना भोपालगढ जिला जोधपुर हाल किराए दार गणेश नगर न्यू सांगानेर रोड थाना महेश नगर जयपुर है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। उसके कब्जे से मादक पदार्थ बेचने में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Jan 2026 15:01:37
बिगड़ा ढर्रा: कोटा सहित प्रदेशभर में चिकित्सक व स्टाफ के पद रिक्त।

Comment List