खराब मौसम का असर : जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की दो फ्लाइट रद्द, कई उड़ानें लेट

लगातार हो रही रद्द और लेट फ्लाइट्स के चलते यात्रियों में नाराजगी

खराब मौसम का असर : जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की दो फ्लाइट रद्द, कई उड़ानें लेट

खराब मौसम और परिचालन संबंधी कारणों के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। गुरुवार सुबह इंडिगो की दो अहम घरेलू फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर से सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

जयपुर। खराब मौसम और परिचालन संबंधी कारणों के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। गुरुवार सुबह इंडिगो की दो अहम घरेलू फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर से सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा सुबह 6:55 बजे जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो फ्लाइट भी निरस्त रही।

वहीं उड़ानों में देरी का सिलसिला भी जारी रहा। इंडिगो की जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट, जो सुबह 7:35 बजे रवाना होनी थी, तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी और इसे सुबह करीब 8:55 बजे रवाना किया गया। इसके अलावा स्पाइसजेट की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को भी रात में परेशानी झेलनी पड़ी। यह फ्लाइट रात 12:50 बजे निर्धारित थी, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे की देरी के बाद तड़के 4:10 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सकी। लगातार हो रही रद्द और लेट फ्लाइट्स के चलते यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय