निवेश प्रोत्साहन योजना में अहम संशोधन, एमएसएमई लाभ और आवेदन प्रक्रिया बदली

सार्वजनिक हित में योजना की धाराओं में नए उपखंड जोड़े

निवेश प्रोत्साहन योजना में अहम संशोधन, एमएसएमई लाभ और आवेदन प्रक्रिया बदली
वित्त विभाग ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022 की प्रक्रियात्मक गाइडलाइन में संशोधन किए। दिसंबर 2024 के तहसील पुनर्गठन के बाद क्षेत्र वर्गीकरण नए मानचित्र के अनुसार होगा, पुराने आवेदनों पर भी लागू। एमएसएमई श्रेणी से बाहर होने पर भी स्वीकृत लाभ निर्धारित अवधि तक जारी रहेंगे।

जयपुर। वित्त विभाग ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022 की प्रक्रियात्मक गाइडलाइन में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। सरकार ने सार्वजनिक हित में योजना की धाराओं में नए उपखंड जोड़े हैं। संशोधन के तहत दिसंबर 2024 में हुए जिला-तहसील पुनर्गठन के बाद योजना के लिए तहसीलों का क्षेत्र वर्गीकरण नए तहसील-क्षेत्र मानचित्र के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। यह व्यवस्था योजना के पुराने संस्करणों सहित पूर्व में लागू निवेश प्रोत्साहन योजनाओं के आवेदनों पर भी लागू होगी।

सरकार ने एमएसएमई इकाइयों को भी राहत दी है। यदि कोई एमएसएमई इकाई बाद में भारत सरकार की परिभाषा के अनुसार एमएसएमई नहीं रहती है, तो परियोजना के लिए पहले स्वीकृत एमएसएमई श्रेणी के लाभ निर्धारित अवधि तक जारी रहेंगे। इसके अलावा आईपी सृजन, कौशल एवं प्रशिक्षण तथा गुणवत्ता प्रमाणन प्रोत्साहन के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र का आवेदन परियोजना के वाणिज्यिक संचालन शुरू होने के 90 दिनों के भीतर करना होगा। पात्र गतिविधियों पर हुए वास्तविक खर्च के आधार पर आगे के दावों के साथ लाभ लिया जा सकेगा। निवेश की चरणबद्ध योजना का विवरण पहली प्रोत्साहन आवेदन प्रक्रिया में देना अनिवार्य किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस