दिन-दहाड़े सूने मकान में बड़ी चोरी : तीये की बैठक में गया था परिवार, लौटे तो टूटा मिला ताला; लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ

85 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर

दिन-दहाड़े सूने मकान में बड़ी चोरी : तीये की बैठक में गया था परिवार, लौटे तो टूटा मिला ताला; लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ

जयपुर के श्याम नगर इलाके में एक सूने मकान में दिन-दहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई है

जयपुर। जयपुर के श्याम नगर इलाके में एक सूने मकान में दिन-दहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई है। किशन नगर निवासी संजीव कुमार माथुर (54) अपने परिवार के साथ 3 अप्रैल को छोटी बहन की तीये की बैठक में गए थे। इस दौरान बदमाशों ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर लाखों के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया।

85 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर
पीड़ित के अनुसार, बदमाश अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी सोने की दो चेन, दो पेंडल, चांदी की चार चेन, चांदी के बर्तन और करीब 85 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। जब शाम करीब 6:45 बजे परिवार वापस लौटा, तो ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस
सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। पुलिस उसी के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।

इलाके में दहशत का माहौल, गश्त बढ़ाने की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Read More होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला