चित्तौड़ में डेढ़ इंच बारिश : आबू, उदयपुर सहित कई जगह बरसे मेघ तापमान में 15 डिग्री तक की हुई गिरावट

तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत, मौसम में घुली ठंडक

चित्तौड़ में डेढ़ इंच बारिश : आबू, उदयपुर सहित कई जगह बरसे मेघ तापमान में 15 डिग्री तक की हुई गिरावट
राजधानी जयपुर में भी मौसम में ठंडक रही और तापमान में भी कमी के चलते गर्मी से राहत मिली।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लगातार आंधी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है और लू के साथ ही गर्मी से भी राहत है। तापमान में पांच से 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री या उससे कम ही दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में मई माह में मार्च जैसी ठंडक का अहसास हो रहा है। इस बीच चित्तौड़गढ़ में बीते 24 घंटों में करीब डेढ़ इंच बारिश हुई। वहीं उदयपुर, कोटा, माउंट आबू में भी अच्छी बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में भी मौसम में ठंडक रही और तापमान में भी कमी के चलते गर्मी से राहत मिली। जयपुर में इस बीच अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और जैसलमेर में 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अभी जारी रहेगा बारिश-आंधी का दौर
मौसम विभाग जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी परिसंचरण तंत्र राज्य के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 4-5 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक