जयपुर मेट्रो में अब टोकन की जगह क्यूआर कोड टिकट : टिकटिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगी लागू

यात्रियों की आवाजाही को अधिक तेज व सुगम बनाना

जयपुर मेट्रो में अब टोकन की जगह क्यूआर कोड टिकट : टिकटिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगी लागू
गुलाबी नगरी की जीवनरेखा मानी जाने वाली जयपुर मेट्रो में टिकट व्यवस्था बदलने की तैयारी है। मेट्रो स्टेशनों पर अब टोकन की जगह त्वरित प्रतिक्रिया संकेत (क्यूआर) कोड आधारित टिकट व्यवस्था लागू।

जयपुर। गुलाबी नगरी की जीवनरेखा मानी जाने वाली जयपुर मेट्रो में टिकट व्यवस्था बदलने की तैयारी है। मेट्रो स्टेशनों पर अब टोकन की जगह त्वरित प्रतिक्रिया संकेत (क्यूआर) कोड आधारित टिकट व्यवस्था लागू की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य टोकन के गुम होने की समस्या से निजात पाना और यात्रियों की आवाजाही को अधिक तेज व सुगम बनाना है।

जानकारी के अनुसार, बीते 9 वर्षों में जयपुर मेट्रो के लगभग 80 हजार स्मार्ट टोकन गुम हो चुके हैं। इससे मेट्रो प्रशासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। नई व्यवस्था के तहत यात्री अपने मोबाइल एप के जरिए क्यूआर टिकट खरीद सकेंगे। इससे उन्हें कतार में लगने की झंझट से भी राहत मिलेगी। वहीं, जो यात्री मोबाइल से टिकट नहीं लेना चाहेंगे, उनके लिए टिकट काउंटरों पर भी क्यूआर कोड वाले मुद्रित टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि नई टिकटिंग व्यवस्था को एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू हो सके।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
एनपीसीआई ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई मर्चेंट भुगतान पर 0.4% एमडीआर शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली...
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित
भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल, प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना
गुलाबी नगरी में सारा-आयुष्मान का जलवा, थिरके कदम और बांटे जयपुर के दिलकश तजुर्बे
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती : 2 दिन में 189 वाहन जब्त, न्यायालय भेजे जा रहे प्रकरण
Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू