दिवाली की सजावट की तस्वीरें अपलोड करने का बढ़ा मौका, अब 19 नवंबर तक होंगे आवेदन

निगम ने बढ़ाई दीवाली खुशियों वाली प्रतियोगिता की अंतिम तिथि

दिवाली की सजावट की तस्वीरें अपलोड करने का बढ़ा मौका, अब 19 नवंबर तक होंगे आवेदन
गुलाबी नगरी में दीपावली के दौरान घरों, बाजारों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की ओर से हो रही दीवाली खुशियों वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अब 19 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।

जयपुर। गुलाबी नगरी में दीपावली के दौरान घरों, बाजारों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की ओर से हो रही दीवाली खुशियों वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अब 19 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। शहरवासियों, व्यापारियों, संस्थागत प्रतिष्ठानों और वार्ड पार्षदों  की मांग को देखते हुए निगम ने अंतिम तिथि बढ़ाई है। निगम ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को एक और बड़ी राहत दी गई है। अब सभी सातों श्रेणियों में दीपावली के दौरान की गई सजावट की मोबाइल गैलरी में पहले से सुरक्षित तस्वीरें भी अपलोड की जा सकेंगी। इसके लिए दोबारा सजावट करने या नई तस्वीरें खींचने की जरूरत नहीं होगी।

सात श्रेणियों में होगा मुकाबला :

नगर निगम की ओर से प्रतियोगिता सात श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। इनमें वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता, आवासीय क्षेत्रों में पारंपरिक एवं आधुनिक सजावट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, संस्थागत प्रतिष्ठान तथा परकोटा (हेरिटेज) और ग्रेटर क्षेत्र के बाजार शामिल हैं। आवासीय क्षेत्र की पारंपरिक और आधुनिक सजावट श्रेणियों में विजेताओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, एलईडी टीवी और स्मार्टफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।  व्यावसायिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठानों और बाजारों में उत्कृष्ट सजावट करने वालों को प्रशंसा स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

वेबसाइट पर करना होगा पंजीकरण :

Read More सब्जियों के भाव में बड़ी गिरावट, फिर भी मटर-नींबू और प्याज के तेवर बरकरार

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को जयपुर दिवाली डॉट कॉम पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर अपनी श्रेणी चुननी होगी। इसके बाद मोबाइल गैलरी से दीपावली की सजावट की तस्वीरें अपलोड की जा सकेंगी। निर्णायक मंडल निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगा। विजेताओं को महापौर सम्मानित करेंगे।

Read More देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 

विजेता वार्ड को मिलेंगे 51 लाख के विकास कार्य :

Read More वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार

वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता में पार्षदों को अपने वार्ड की स्वच्छता, नवाचार और विशेष पहलों से संबंधित 50 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें प्रस्तुत करनी होंगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 51 लाख रुपए, द्वितीय को 31 लाख और तृतीय को 21 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों का पुरस्कार मिलेगा। चौथे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रत्येक वार्ड को 11 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य कराने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट
पंचायतीराज चुनाव में ईवीएम खराबी के चलते पांच मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के बाद परिणाम घोषित। जिला परिषद की 57...
वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार
जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार