जयपुर में फिर जारी है झमाझम बारिश का दौर, निचले इलाके डूबे, एसएमएस अस्पताल में भी भरा पानी

रुक रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी

जयपुर में फिर जारी है झमाझम बारिश का दौर, निचले इलाके डूबे, एसएमएस अस्पताल में भी भरा पानी

एक लो-प्रेशर सिस्टम मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है, जिसके कारण राजस्थान में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में सितम्बर के महीने में भी मानसून की मेहरबानी लगातार बनी हुई है। इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। राजधानी जयपुर और इससे सटे इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। आज बुधवार सुबह से ही जयपुर में जारी मूसलाधार बरसात ने राजधानी को जाम कर दिया। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर के कई पॉश इलाके डूब गए। वहीं रुक रुक कर बारिश का दौर अभी भी जारी है। तेज हवा के साथ बरसते पानी के बीच कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। वहीं, बुधवार तड़के कोटा के दरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड हो गया। इस कारण कोटा-मुंबई ट्रैक पर 9 ट्रेनों को रोका गया है। वहीं, कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर दरा नाल के पास पानी भर गया। यहां भी सुबह से ट्रैफिक प्रभावित है। दौसा में तेज बारिश के बीच पुलिस वैन ट्रक से भिड़ गई। हादसे में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। दौसा जिले के बांदीकुई और सीकर के फतेहपुर में सुबह हुई मूसलाधार बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जयपुर में भी बिगड़े हालात: राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से बरसात जारी है। करीब 2 घंटे की मूसलाधार बरसात ने एक बार फिर पिंकसिटी के अधिकतर हिस्सों को डुबो दिया। पुराने शहर के साथ शहर के कई पॉश इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। हवामहल, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक सहित कई पुराने इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर कार व मोटरबाइक डूबीं नजर आईं। सबसे बड़े हॉस्पिटल एसएमएस के भी कई हिस्सों में पानी भरने से मरीजों को परेशानी हुई। इधर मालवीय नगर, टोंक रोड, नारायण सिंह सर्किल, सी स्कीम जैसे एरिया में भी लोग जलजमाव के कारण फंस गए। जवाहर नगर, राजा पार्क सहित कई एरिया तेज बारिश के कारण बिजली गुल हो गई।

7 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान होते हुए गुजर रही है। एक लो-प्रेशर सिस्टम मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है, जिसके कारण राजस्थान में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ केरल में औद्योगिक क्रांति: एर्नाकुलम में 250 करोड़ की लागत से नया लॉजिस्टिक पार्क स्थापित, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में भी मिलेगा लाभ
केरल के अलुवा में ₹250 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया गया। एनडीआर वेयरहाउसिंग...
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव