नवम्बर में सभी नगरपालिका के एक साथ कराएं जाएंगे चुनाव : एक राज्य एक चुनाव को लेकर विधि विभाग की ले रहे है राय, खर्रा ने कहा- बार-बार चुनाव से होता है व्यवधान
राजस्थान की जनता को क्या लाभ मिलेगा ?
झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में नवंबर 2025 में सभी नगर पालिकाओं के एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।
जयपुर। नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में नवंबर 2025 में सभी नगर पालिकाओं के एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के एक राज्य एक चुनाव को लेकर लगाए सवाल के जवाब में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा एक राज्य एक चुनाव को लेकर विधि विभाग की राय ली जा रही है। इस मामले में मंत्रिमंडल उप समिति गठित की गई है, समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि नगर निकायों में एक राज्य-एक चुनाव कराने का क्या उद्देश्य है? राजस्थान की जनता को क्या लाभ मिलेगा ?
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनाव एक राष्ट्र का आह्वान किया है। उसी को ध्यान में रखते हुए स्थान में राजस्थान बजट में भी घोषणा की गई है। राजस्थान में नगर पालिकाओं की इतनी संख्या है कि नगर निकाय के चुनाव आठ चरणों में कराए जाते हैं। नगर निकाय चुनाव होने से बार-बार आचार संहिता लगती है। सभी नगर निकायों का चुनाव में लगने वाले संसाधन और बार-बार आचार संहिता से व्यवधान होता है।
Comment List