पुलिस की ए-श्रेणी की नाकाबंदी में 281 वाहनों के चालान, राहुल प्रकाश ने कहा- यातायात नियमों की पालना के साथ-साथ अपराधों पर नियंत्रण करना उद्देश्य

नाकाबंदी के दौरान सबसे अधिक मामले काली फिल्म लगी गाड़ियों के मिले

पुलिस की ए-श्रेणी की नाकाबंदी में 281 वाहनों के चालान, राहुल प्रकाश ने कहा- यातायात नियमों की पालना के साथ-साथ अपराधों पर नियंत्रण करना उद्देश्य

वहीं गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में एमवी एक्ट की धारा 27 और 207 के तहत 143 वाहनों को जब्त किया गया। नाकाबंदी के दौरान सबसे अधिक मामले काली फिल्म लगी गाड़ियों के मिले।

जयपुर। यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को शहरभर में श्रेणी की आकस्मिक नाकाबंदी कर सख्त कार्रवाई की। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शनिवार को श्रेणी की आकस्मिक नाकाबंदी दोपहर 3.30 से शाम 5.30 बजे तक और रात 8 से 9 बजे तक की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 281 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए गए।

वहीं गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में एमवी एक्ट की धारा 27 और 207 के तहत 143 वाहनों को जब्त किया गया। नाकाबंदी के दौरान सबसे अधिक मामले काली फिल्म लगी गाड़ियों के मिले। जिला वार आंकड़ों के अनुसार उत्तर जिले में सबसे ज्यादा 95 चालान काटे गए, जबकि पश्चिम जिले में 89, पूर्व जिले में 67 और दक्षिण जिले में 30 चालान दर्ज किए गए। इसके अलावा कुछ थानों में बीएनएसएस की धाराओं में भी कार्रवाई की गई। स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि नाकाबंदी का उद्देश्य यातायात नियमों की पालना के साथ-साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

 

Tags: challan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना