केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत

भाइयों ने जाना बहनों का हालचाल

केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत
रक्षाबंधन पर अलवर केंद्रीय जेल में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में बहनें भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। तिलक कर मिठाई खिलाई और बेहतर भविष्य की कामना की। मुलाकात के बाद कई बहनों की आंखें नम हो गईं। सुरक्षा के बीच राखी बांधने की प्रक्रिया पूरी हुई। कुछ बहनों ने भाइयों को गलत रास्ते से दूर रहने की नसीहत भी दी।

अलवर। राजस्थान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां घर-घर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर बांध रही हैं, वहीं अलवर केंद्रीय जेल में भी यह त्योहार भावुक कर देने वाला रहा। जेल में अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। लंबे समय बाद भाई को सामने देखकर कई बहनों की आंखें नम हो गयीं। जेल परिसर में पहुंचीं बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों का हालचाल जाना और उन्हें खुश रहने की बात कही।

कई बहनें इस दौरान अपने भाइयों को अच्छे से रहने और भविष्य में गलत रास्ते से दूर रहने की नसीहत देती नजर आयीं। मुलाकात खत्म होने के बाद जब बहनें जेल से बाहर निकली तो कई की आंखों में आंसू थे। कुछ महिलाएं भावुक होकर रोने लगी, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने समझाकर और ढांढस बंधाकर शांत कराया। रक्षाबंधन पर जेल में बंदियों से मिलने पहुंचने वाली बहनों की संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। जेल के मुख्य द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये, जबकि जेल परिसर के अंदर महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य जवानों की ड्यूटी लगाई गयी। बहनों द्वारा लाये गये सामान की गहन जांच की गयी और मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गयी। रजिस्टर में आवश्यक प्रविष्टि कराने के बाद ही बहनों को जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाई-बहनों की मुलाकात कराई गई। इस दौरान रक्षाबंधन का पर्व जेल की चारदीवारी के भीतर भी रिश्तों की मजबूती और भावनाओं की गहराई का एहसास करा गया।

 

Read More नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए

Read More रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए

 

 

Tags: jail

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस