आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि, एक अक्टूबर से होगी लागू

हाथी मालिक को मिलेंगे 2100 रुपए

आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि, एक अक्टूबर से होगी लागू

आमेर महल में अभी प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटक को 1100 रुपए शुल्क देना होता है। 

जयपुर। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट की लिस्ट में शामिल आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि की गई है। नई दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। आमेर महल में अभी प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटक को 1100 रुपए शुल्क देना होता है। 

इसमें से यात्रा अभिकर्ता के 90, हाथी प्रवेश शुल्क के 50, हाथी स्थल सफाई शुल्क के 20, हाथी कल्याण कोष के 30 और हाथी गांव विकास कोष के 60 रुपए शुल्क काटकर हाथी मालिक को 850 रुपए प्रति हाथी राउंड मिल रहा है। वहीं एक अक्टूबर, 2024 से प्रति हाथी राउंड के लिए पर्यटकों को 2500 रुपए देने होंगे। इसमें से करीब 400 रुपए विभिन्न शुल्क काटकर हाथी मालिक को 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 5 साल बाद हाथी सवारी की दरों में की गई वृद्धि की समीक्षा की जाएगी।  आमेर महल में हाथी सवारी के शुल्क में वृद्धि को लेकर पुरातत्व विभाग में गत माह 26 जून को बैठक हुई थी। जिसमें पर्यटन, पुरातत्व और वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही टूर एण्ड ट्रेवल ट्रेड एवं हाथी मालिक शामिल थे। 

दैनिक नवज्योति का आभार जताया
आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क अभिवृद्धि की गई है। ये नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। इससे पहले दैनिक नवज्योति ने हाथी मालिकों की सवारी शुल्क में बढ़ोतरी की मांग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अब इसमें वृद्धि की गई है। इसके लिए हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष शफीक बल्लू खान, सचिव अब्दुल रऊफ, उपाध्यक्ष वाजिद खान, लीगल एडवाइजर असलम खान, सदस्य बंटी शर्मा, शाहिद खान, सलीम खान, हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया है। 

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ.पंकज धरेन्द्र ने बताया कि आमेर महल में संचालित हाथी सवारी के शुल्क में अभिवृद्धि की गई है। ये दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी। 

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास धरातल पर हो रहे साकार, ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की अभिनव पहल 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान