पुराने वाहनों की फिटनेस फीस में बढ़ोतरी : 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की हर साल बढ़ेगा शुल्क, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

आरटीओ में नई फीस वसूली शुरू करने के निर्देश

पुराने वाहनों की फिटनेस फीस में बढ़ोतरी : 10 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की हर साल बढ़ेगा शुल्क, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

राजस्थान में पुराने वाहनों की फिटनेस फीस में सरकार ने बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर 11 नवंबर 2025 से सभी आरटीओ में नई फीस वसूली शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नए नियमों के तहत 10 वर्ष से अधिक पुराने सभी कमर्शियल व निजी वाहनों की फिटनेस फीस हर साल बढ़ेगी। दुपहिया वाहनों के लिए 15 वर्ष तक फिटनेस फीस 600 रुपए तय की गई है।

जयपुर। राजस्थान में पुराने वाहनों की फिटनेस फीस में सरकार ने बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर 11 नवंबर 2025 से सभी आरटीओ में नई फीस वसूली शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नए नियमों के तहत 10 वर्ष से अधिक पुराने सभी कमर्शियल व निजी वाहनों की फिटनेस फीस हर साल बढ़ेगी। दुपहिया वाहनों के लिए 15 वर्ष तक फिटनेस फीस 600 रुपए तय की गई है। वहीं 16 से 20 वर्ष पुराने दुपहिया की फीस 1500 रुपए और 20 वर्ष से अधिक पुराने दुपहिया के लिए 3000 रुपए देय होंगे। तिपहिया वाहनों में 15 वर्ष तक 800 रुपए, 16 से 20 वर्ष के लिए 4500 रुपए और 20 वर्ष से पुराने वाहनों के लिए 9000 रुपए फीस लगेगी।

एलएमवी (हल्के मोटर वाहन) श्रेणी में 15 वर्ष तक फिटनेस फीस 800 रुपए, 16 से 20 वर्ष तक 8500 रुपए, जबकि 20 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 17 हजार रुपए वसूले जाएंगे। कमर्शियल वाहनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। मध्यम मोटर वाहनों में 10 वर्ष तक 1200 रुपए, 11 से 13 वर्ष तक 2000 रुपए, 14–15 वर्ष में 6000 रुपए, 16–20 वर्ष में 11300 रुपए और 20 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 22600 रुपए फीस देनी होगी। भारी मोटर वाहनों में 10 वर्ष तक 1200 रुपए, 11–13 वर्ष तक 2000 रुपए, 14–15 वर्ष में 6000 रुपए, 16–20 वर्ष में 14000 रुपए और 20 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए 28 हजार रुपए वसूले जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई। सीआईएसएफ पिछले...
ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल