इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना: गहलोत ने 36 लाख उपभोक्ताओं के खाते में 155 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

मोदी को राजस्थान की जनता दिखाएगी लाल झंडी: गहलोत

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना: गहलोत ने 36 लाख उपभोक्ताओं के खाते में 155 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर

लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में गहलोत ने मोदी के सीकर में राज्य सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करनी चाहिए। लाल डायरी जैसा तो कुछ है ही नहीं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में गुरुवार को 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को 155 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किए। सीएमआर पर दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के जनआधार से लिंक बैंक खातों में यह राशि प्रत्यक्ष हस्तांतरण के माध्यम से पंहुची।

मोदी को राजस्थान की जनता दिखाएगी लाल झंडी
लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में गहलोत ने मोदी के सीकर में राज्य सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करनी चाहिए। लाल डायरी जैसा तो कुछ है ही नहीं। आने वाले समय में राजस्थान की जनता उनको लाल झंडी दिखा दी जाएगी। मणिपुर की घटना ने शर्मसार किया, लेकिन मोदी उस पर नहीं बोल रहे। मोदी ने मणिपुर की घटना के साथ राजस्थान का नाम जोड़ दिया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ का नाम जानबूझकर लिया। प्रधानमंत्री पद की अपनी गरिमा होती है। लाल डायरी का नाम लेने पर कहा कि मोदी व उनकी पार्टी हमसे घबरा गई। हमारे साथी मंत्री रहे गुढ़ा को मोहरा बनाया गया। भाजपा वाले कल संसद में प्रदर्शन कर रहे थे, वे घबराकर ऐसी वैसी बातें कर रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत