International Yoga Day : जंतर मंतर पर 16 देशों के विद्यार्थियों के साथ 2500 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day : जंतर मंतर पर 16 देशों के विद्यार्थियों के साथ 2500 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
आयुष मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर ने 21 जून को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम कराया।

जयपुर। आयुष मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर ने 21 जून को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, ब्रह्मकुमारी संस्था से दीदी बी. के. लक्ष्मी, अपैक्स विश्विद्यालय के डीन एकेडमिक एयर कॉमन्डेड देवेन्द्र शेखावत, जन्तर मन्तर, जयपुर की अधीक्षक प्रतिभा यादव ने योग अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। जिससे सामान्य जन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर बीमारियों से दूर रह सकें।

संस्थान में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ 16 देशों के 70 से अधिक विद्यार्थियों और जंतर मंतर के प्रांगण में उपस्थित सामान्य जनता ने भी इस कार्यक्रम में एक साथ योगभ्यास करके आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया और इसे नियमित करने का प्रण लिया। संस्थान में अध्यनरत विदेशी छात्रों ने सोशल मीडिया के द्वारा अपने परिवार जनों को इस कार्यक्रम में जोड़कर उनको योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह से ऐसा लगा कि पूरा विश्व आज योगमय होने के साथ-साथ जयपुर के जंतर मंतर में उतर आया हो।

Read More रूडसिको के कार्यकारी निदेशक ने संपर्क पोर्टल का किया निरीक्षण, 5 हजार 536 दर्ज प्रकरणों में से 5 हजार 345 का हुआ निस्तारण

ब्रह्मकुमारी संस्था से दीदी बी. के. लक्ष्मी ने दैनिक जीवन योग की महिमा को बताते हुए उपस्थित सभी योग साधकों को ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा नियमित रूप से किए जाने वाले मेडिटेशन का अभ्यास करवाया। एयर कमोडोर  देवेन्द्र शेखावत ने आज के आधुनिक युग मे मानसिक और शारीरिक रोगों को पारिवारिक विघटन का कारण बताया और कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास सभी को करना चाहिये। योगाभ्यास कार्यक्रम में निश्चित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करने के पश्चात राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वस्थवृत एवं योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गावती ने उपस्थित सभी योग साधकों को धन्यवाद दिया और बताया कि जो लोग नित्य प्रति योग करना चाहते हैं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सुबह की योगा क्लास में जुड़ सकते हैं।

Read More अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें