जय हनुमान ज्ञान गुन सागर : हनुमान जन्मोत्सव आज, खोले के हनुमानजी धारण करेंगे 61 किलो की चांदी की पोशाक

विशेष आरती में शामिल होंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर : हनुमान जन्मोत्सव आज, खोले के हनुमानजी धारण करेंगे 61 किलो की चांदी की पोशाक

हनुमन्त जन्मोत्सव पर खोले के हनुमान मंदिर केवड़ा, आर्किड, टाटा रोज, एन्थोरियम के करीब 200 क्विंटल फूलों से महकेगा।

जयपुर। गुलाबी नगरी के सभी मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर अनेक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान खोले के हनुमानजी, चांदपोल हनुमानजी, चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमानजी, ढहर के बालाजी और पापड़ वाले हनुमानजी के मंदिर समेत अन्य मंदिरों में अभिषेक, सुंदरकांड और हनुमान चालिसा समेत अनेक आयोजन होंगे। खोले के हनुमानजी को हनुमान जन्मोत्सव पर महाअभिषेक, षोड़शोपचार पूजन, श्रृंगार कर, 61 किलों चांदी की पौषाक धारण कराई जाएगी। मंदिर परिसर में हनुमत् जन्मोत्सव पर दर्शनार्थियों को विशेष सुविधाएं मंदिर समिति उपलब्ध कराएगी। दोपहर 12 बजे की विशेष आरती में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे उपस्थित रहेंगे। इससे पहले हनुमत् जन्मोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को खोले के हनुमान मंदिर में जन्म लिए रघुरैय्या..., राजा दशरथ जी के घरवा..., जन-जन के प्रभु राम... पदमश्री मुन्ना मास्टर द्वारा और गायक सम्पत दाधीच ने सुध ली जे प्रभु..., झालर, शंख, नगाड़ा बजे... भजन सुनाकर लक्ष्मण डूंगरी के खोल को राममय कर दिया।

इस अवसर पर श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के दौरान पद्मश्री मुन्ना मास्टर ने गणेश वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद तुझमें भी राम, मुझमें भी राम गाकर राम की महिमा बताई। इसके पश्चात सम्पत दाधीच ने ब्रह्मलीन राधेलाल जी चौबे को समर्पित गुरु वन्दना चौपाई प्रस्तुत की। शर्मा ने बताया कि हनुमत् जन्मोत्सव के चौथे दिन शनिवार को हनुमान जयन्ती पर सुबह 7 बजे हनुमान जी का 108 औषधी द्रव्यों, विभिन्न तीर्थों के जल व ऋतुफल के रस से स्नान, अभिषेक, षोडशोपचार पूजन, श्रृंगार आदि किया जाएगा।\

200 क्विंटल फूलों से महकेगा खोले का हनुमान मंदिर, झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
हनुमन्त जन्मोत्सव पर खोले के हनुमान मंदिर केवड़ा, आर्किड, टाटा रोज, एन्थोरियम के करीब 200 क्विंटल फूलों से महकेगा। समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि केवड़ा के फूलों का जाल हनुमान जी के सामने तथा कलकत्ता से आ रहे आर्किड, टाटा रोज व एन्थोरियम के फूलों की झांकी आकर्षण का केन्द्र होगी। इनके अलावा दिल्ली रोड से मंदिर तक विशेष रंग बिरंगी रोशनी नगर निगम द्वारा की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू। प्रदेशभर में हो...
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग