परीक्षा केंद्र बदलने का मौका ना मिलने से असमंजस में छात्र
जेईई-मेन इस बार दो बार होगी
जयपुर। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन इस बार दो बार होगी। इस परीक्षा के पहले अटेम्प्ट के लिए करीब सवा 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। जेईई-मेन के पहले अटेम्प्ट के आवेदन में करेक्शन का मौका दिया गया, लेकिन स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र बदलने का अवसर केवल आवेदन में दिए एड्रेस के आधार पर चुने गए स्टेट में ही दिया गया, जिससे स्टूडेंट असमंजस में है, जिन्हे दूसरे स्टेट में परीक्षा केंद्र लेना था। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को चाहिए की अभी परीक्षा में काफी समय है, तो स्टूडेंट्स को परीक्षा शहर को किसी भी शहर में बदलने का मौका दे, ताकि स्टूडेंट्स जेईई मेन की नई तिथियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार परीक्षा शहर बदल सके।
विद्यार्थी दोनों अटेम्प्ट देंगे
ज्यादातर विद्यार्थी दोनों अटेम्प्ट के लिए आवेदन करेंगे। स्टूडेंट्स पहले अटेम्प्ट के एटीए स्कोर को प्राप्त कर उसे बढ़ाने के लिए दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा देंगे। हायर एटीए स्कोर के आधार पर ही एआईआर जारी कर एनआईटी में प्रवेश मिलेगा।

Comment List